Nainital News: आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन में रानीखेत के नरेश ने पाया दूसरा स्थान
नैनीताल, अक्टूबर 26 -- Nainital News: रानीखेत। पिथौरागढ़ जिले की व्यास घाटी के गुंजी में आयोजित 'आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0' अल्ट्रा मैराथन में रानीखेत के धावक नरेश डोबरियाल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 70 किमी दौड़ की अपनी आयु वर्ग श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में 26 राज्यों के 1,100 से अधिक धावकों ने प्रतिभाग किया। समुद्र तल से 14,400 से 15,000 फीट की ऊंचाई और माइनस 18 डिग्री तक के तापमान में आयोजित इस चुनौतीपूर्ण दौड़ में धावकों ने दमखम दिखाया। चमोली के दिगंबर सिंह ने 72 किमी की दूरी पांच घंटे पांच मिनट में पूरी कर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। यह भी पढ़ें- माणा पास से औली तक अगले साल मई में होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.