Nainital News: आंतरिक परीक्षा में बैक वाले छात्रों को ड्रॉप सुविधा देने की मांग
नैनीताल, सितम्बर 11 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में आंतरिक परीक्षा में बैक वाले छात्र-छात्राओं के लिए पूर्व में उपलब्ध कराई जाने वाली ड्रॉप सुविधा दोबारा शुरू करने की मांग उठी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपकर छात्रहित में जल्द निर्णय लेने की मांग की। इस दौरान छात्रों ने मुख्यालय में धरना प्रदर्शन भी किया। छात्रों के अनुसार आंतरिक परीक्षा में बैक आने पर विद्यार्थियों को ड्रॉप सुविधा के माध्यम से कमी दूर करने का अवसर दिया जाता था। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम और आगामी शैक्षणिक सत्र प्रभावित होने से बचाने में मदद मिलती थी, लेकिन अब यह सुविधा उपलब्ध नहीं होने से संबंधित विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.