Nainital News: आंगनबाड़ी केंद्र सिगड़ी में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित
नैनीताल, अक्टूबर 6 -- Nainital News: नैनीताल। विकासखंड ओखलकांडा के आंगनबाड़ी केंद्र सिगड़ी में मंगलवार को आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमा देवी को सम्मानित किया गया। इस दौरान केंद्र में मौजूद धात्री और गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार के महत्व की जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया गया कि संतुलित आहार से मां और बच्चे दोनों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान घुग्घू सिगड़ी विक्रम कुमार, भाजपा कार्यकर्ता खुशहाल सिंह बिष्ट, धन सिंह बिष्ट सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के कार्यों की सराहना की। यह भी पढ़ें- स्वस्थ्य शिशु कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को दी स्वास्थ्य वर्धक खान पान की सलाह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.