Nainital News: अवैध बंदूक से किसान ने खुद को मारी थी गोली
नैनीताल, जुलाई 2 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। रामगढ़ ब्लॉक के नथुवाखान क्षेत्र के गढ़गांव में किसान मोहन सिंह बिष्ट ने बीते बुधवार को संदिग्ध हालात में खुद को गोली मार ली थी। मामले में पुलिस की जांच में सामने आया है, कि जिस सिंगल बैरल बंदूक से उन्होंने खुद को गोली मारी, उसका लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने बंदूक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वही फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए।रामगढ़ चौकी प्रभारी हरभजन सिंह राणा ने बताया कि परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ में फिलहाल ऐसा कोई कारण सामने नहीं आया है, जिससे यह अंदेशा हो कि मृतक किसी आर्थिक, पारिवारिक या मानसिक परेशानी से जूझ रहे थे। सभी ने उन्हें सामान्य और स्वस्थ बताया है। ऐसे में अचानक उठाए गए इस कदम से पूरा परिवार और गांव स्तब्ध है। कहा कि बंदूक का लाइसेंस नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.