Nainital News: अवैध पेड़ कटान की सूचना पर पहुंचे वनकर्मी के सिर पर गिरी टहनी
नैनीताल, अक्टूबर 27 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। भवाली सेनेटोरियम क्षेत्र में अवैध पेड़ कटान की सूचना पर मौके पर पहुंचे वन विभाग के चौकीदार के सिर पर पेड़ की टहनी गिर गई। हादसे में उसकी कनपटी और कान बुरी तरह चोटिल हो गए। अत्यधिक रक्तस्राव होने पर साथी कर्मचारी और स्थानीय लोग उसे बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां सर्जरी कर कान में टांके लगाए गए। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा के दन्या निवासी 55 वर्षीय आन सिंह रावत वन विभाग में चौकीदार हैं। मंगलवार को वह सेनेटोरियम चेकपोस्ट पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने पास में अज्ञात लोगों द्वारा बांज का पेड़ काटे जाने की सूचना दी। यह भी पढ़ें- Nainital News: मजदूर को सांप ने डसा, अस्पताल में भर्ती इस पर वह साथी श्रमिक गोपाल च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.