Nainital News: अवकाश के बाद जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़
नैनीताल, जुलाई 13 -- Nainital News: नैनीताल। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल बीडी पांडे में सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। नैनीताल शहर के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार इन दिनों प्रतिदिन औसतन 450 से 500 मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। खराब मौसम, लगातार बारिश और कोहरे के कारण सर्दी-जुकाम, वायरल फीवर और अन्य मौसमी बीमारियों के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। ओपीडी में आने वाले अधिकांश मरीज वायरल संक्रमण और सर्दी-जुकाम से पीड़ित हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि मौसम में लगातार बदलाव के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.