Nainital News: अल्मोड़ा हाईवे में दिनभर मलबा-बोल्डर गिरने से यातायात बाधित
नैनीताल, सितम्बर 26 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। शुक्रवार रात से लगातार हो रही बारिश के चलते शनिवार को भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर झूलापुल क्षेत्र में पहाड़ी से दिनभर मलबा गिरता रहा। बार-बार मलबा आने से मार्ग कई बार पूरी तरह बाधित हुआ और वाहनों की लंबी कतारें लगती रहीं। एनएच विभाग के एई प्रकाश रौतेला ने बताया कि जेसीबी दिनभर मलबा हटाने में जुटी रहीं। यह भी पढ़ें- Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम में वाहनों की भीड़ रोकने को डायवर्जन लागूमलबा गिरने की घटना शनिवार सुबह दोपांखी के पास दुर्गा मंदिर के समीप पहाड़ी से भारी मलबा सड़क पर आ गया। इससे यातायात बाधित हो गया। एनएच विभाग ने जेसीबी की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग को खोला। इसके तुरंत बाद गरमपानी के समीप झूला पुल पर पहाड़ी से मलबा गिरना शुरू हो गया। देखते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.