Nainital News: अर्नव का 11 दिन बाद भी सुराग नहीं, हल्द्वानी में तलाश तेज
नैनीताल, नवम्बर 16 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नयना पीक में ट्रेकिंग के दौरान लापता हुए छात्र अर्नव सिंह का 11 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। जंगल और नैनीताल शहर में लगातार तलाशी अभियान चलाने के बाद अब पुलिस ने हल्द्वानी में भी उसकी तलाश तेज कर दी है। इसके तहत काठगोदाम और हल्द्वानी के प्रवेश मार्गों के साथ ही रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं, जांच का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अर्नव के संपर्क में रहे दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है। बिहार के मुंगेर जिले के पहाड़पुर गांव निवासी अर्नव सिंह पुत्र पंकज कुमार सिंह छह नवंबर को नयना पीक में ट्रेकिंग के दौरान लापता हो गया था। यह भी पढ़ें- Champawat News: गुलदार को पकड़ने के लिए एक्सपर्ट की टीम नैनीताल से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.