नैनीताल, अक्टूबर 7 -- Nainital News: नैनीताल। अयारपाटा वार्ड संख्या-8 में सफाई अभियान की अनुमति नहीं मिलने पर सभासद मनोज साह जगाती ने पालिका प्रशासन पर नाराजगी जताई है। उन्होंने पालिकाध्यक्ष को पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया कि लेक ब्रिज टेंडर को लेकर पूर्व बोर्ड बैठक में हुए विवाद के बाद उनके वार्ड में सफाई और पथ प्रकाश व्यवस्था की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि बुधवार को किलानी कंपाउंड क्षेत्र के जंगल में प्रस्तावित सफाई अभियान को संबंधित अधिकारी ने रोक दिया, जबकि अन्य वार्डों में अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने वार्ड में घरों से नियमित कूड़ा नहीं उठाने और सड़क किनारे लंबे समय से पड़े कूड़े की सफाई नहीं होने का भी आरोप लगाया। सभासद ने चेतावनी दी कि पालिका प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो वह मामले को लेकर उच...