नैनीताल, अक्टूबर 10 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। बेतालघाट ब्लॉक के अमेल गांव में ग्रामीणों का तीन सूत्रीय मांगों को लेकर क्रमिक अनशन नौवें दिन शनिवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया, कि अब केवल आश्वासन से आंदोलन समाप्त नहीं होगा। जब तक मांगों पर धरातल पर काम शुरू नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।ग्रामीणों की प्रमुख मांग बिसगुली माइनर नहर में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की है। नहर में पानी नहीं पहुंचने से किसानों को सिंचाई के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे खेती भी प्रभावित हो रही है। इसके अलावा ग्राम पंचायत अमेल में पेयजल योजना का निर्माण कराने और ग्रामीणों व ग्राम पंचायत की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग उठाई जा रही है। यह भी पढ़ें- Nainital News: अफसरों के आश्वासन के बावजूद अम...