नैनीताल, अक्टूबर 6 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। बेतालघाट ब्लॉक के अमेल गांव में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन पांचवें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों के आंदोलन को अब जनप्रतिनिधियों का समर्थन भी मिलने लगा है।ग्रामीणों की प्रमुख मांग बेतालघाट-बिसगुली सिंचाई नहर के माइनर में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की है। नहर में लंबे समय से पानी नहीं पहुंचने के कारण किसानों को सिंचाई के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और खेती प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत अमेल में पेयजल योजना का निर्माण कराने तथा ग्रामीणों और ग्राम पंचायत की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग भी उठाई है। ग्रामीणों का...