Nainital News: अभिभावक-शिक्षक बैठक में कैडेट्स के सर्वांगीण विकास पर मंथन
नैनीताल, अगस्त 8 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन मधु सेंगर की अध्यक्षता में अभिभावक-शिक्षक बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच समन्वय स्थापित कर कैडेट्स की शैक्षणिक प्रगति, सुरक्षा और सर्वांगीण विकास पर चर्चा करना था।सत्र के दौरान अभिभावकों को विद्यालय में चल रहे बुनियादी विकास कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर साइबर सुरक्षा और पॉक्सो अधिनियम पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें ऑनलाइन खतरों से बचाव, डिजिटल अनुशासन और बच्चों के अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु साझा किए गए। इस अवसर पर आयोजित प्रश्न-उत्तर सत्र में अभिभावकों ने कैडेट्स की पढ़ाई, सुरक्षा और सुविधाओं से संबंधित सवाल पूछे, जिनका प्रधाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.