Nainital News: अफसरों के आश्वासन के बावजूद अमेल में ग्रामीणों का अनशन जारी
नैनीताल, अक्टूबर 9 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत अमेल में पेयजल समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन और धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। आंदोलन के बीच जल संस्थान नैनीताल के अधिकारियों ने अनशन स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की। अधिकारियों ने पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए अमेल में पंप सेट लगाने का लिखित आश्वासन दिया है। शुक्रवार को क्रमिक अनशन पर लक्ष्मण सिंह रावत, पूरन सिंह रावत, दिनेश सिंह मचकोली और गिरधर सिंह मचकोली बैठे। इस दौरान अन्य ग्रामीणों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। दोपहर करीब दो बजे जल संस्थान के अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से वार्ता कर आश्वस्त किया कि 18 अक्तूबर तक पंप सेट लगा दिए जाएंगे, जिससे अमेल में पेयजल आपूर्ति बहाल की जा सके। इसके साथ ही अधिकारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.