Nainital News: अफसरों की लापरवाही से विद्यालय भवन हुआ जर्जर: बिष्ट
नैनीताल, जुलाई 24 -- Nainital News: भीमताल, संवाददाता। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने ग्राम पंचायत हरिनगर जंगलिया गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति देखकर उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों की गंभीर लापरवाही करार दिया। इस दौरान विद्यालय की छत टपकती मिली। बताया गया कि बरसात के दौरान कमरों में पानी भर जाता है। भवन की खिड़कियां और दरवाजे भी टूटे हुए हैं, जिससे विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। डॉ. बिष्ट ने कहा कि इस विद्यालय की नींव 8 अगस्त 1995 को तत्कालीन राज्यपाल मोतीलाल बोरा द्वारा गांधी ग्राम के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान रखी गई थी। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: स्कूलों में शौचालय बदहाल, गंदगी से नौनिहाल बेहाल करीब 30 वर्ष पुराने इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.