नैनीताल, अक्टूबर 17 -- Nainital News: भवाली। रामगढ़ डिग्री कॉलेज में शनिवार को 'मेरे सपनों का भारत' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दर्जाधारी रेनू अधिकारी, प्राचार्य प्रो. नरेंद्र द्विवेदी ने किया। उन्होंने कहा, अनुशासन ही लक्ष्य प्राप्ति का साधन है। सशक्त बेटियां, मजबूत किसान, स्वरोजगार से जुड़े युवा और तकनीक का उपयोग विकसित भारत की नींव हैं। इस दौरान छात्राओं ने कुमाउनी संस्कृति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए। निबंध, चित्रकला, भाषण और योग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्वागत भाषण डॉ. बिमला सिंह ने दिया। यहां डॉ. निर्मला रावत, कार्यक्रम संयोजक डॉ. हरीशचंद्र जोशी, डॉ. हीरा सिंह भाकुनी, डॉ. नीमा पंत, डॉ. हरेश राम रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...