नैनीताल, अक्टूबर 30 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। हिमालय की संस्कृति, साहित्य, कला और पर्यावरण की आवाज को मंच देने वाले हिमालयन इकोज कुमाऊं फेस्टिवल ऑफ लिटरेचर एंड आर्ट्स के 11वें संस्करण का शुक्रवार को एबट्सफोर्ड एस्टेट में शुभारंभ हुआ। हिमालयन इकोज में मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अनीश दयाल ने पहाड़ों में अनियंत्रित पर्यटन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अनियंत्रित पर्यटन पहाड़ों और मौसम को नुकसान पहुंचा रहा है। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) और उत्तराखंड पर्यटन के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय महोत्सव में न्यायमूर्ति दयाल ने कहा कि पहाड़ों में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई जगह हवाई सेवाएं भी शुरू हो गई हैं। पर्यटन को व्यवस्थित करने के लिए पर्याप्त...