Nainital News: अधूरे बाईपास की शिकायत पीएमओ में की
नैनीताल, नवम्बर 14 -- Nainital News: गरमपानी। कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए बनाए जा रहे बाईपास की धीमी गति अब क्षेत्रवासियों और व्यापारियों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। हालात ये हैं, कि बाईपास को ट्रायल के तौर पर खोलने के बावजूद निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हो सका है। नतीजतन कैंची धाम में वाहनों का दबाव बढ़ते ही यातायात रोकने की नौबत आ रही है। इस अव्यवस्था की शिकायत देवेंद्र सिंह जीना ने प्रधानमंत्री कार्यालय में ऑनलाइन दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने प्रधानमंत्री कार्यालय से मुख्यमंत्री और नैनीताल के डीएम को आवश्यक निर्देश जारी कर बाईपास निर्माण जल्द पूरा कराने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- कैंची धाम नहीं जा सकेंगे टैक्सी और दोपहिया वाहन, जानिए ट्रैफिक पुलिस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.