Nainital News: अघरिया गांव में कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
नैनीताल, अक्टूबर 29 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को धारी विकासखंड के अघरिया गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल और शिक्षा समेत विभिन्न समस्याएं उनके सामने रखीं। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि अघरिया गांव को सड़क से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गांव के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के फेज-4 के तहत मोटर मार्ग को स्वीकृति मिल चुकी है। वन एवं पर्यावरण संबंधी स्वीकृति मिलने के बाद मार्ग का निर्माण शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.