Nainital News: अंतर महाविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता के लिए ट्रायल शुरू
नैनीताल, अक्टूबर 16 -- Nainital News: नैनीताल। डीएसबी के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को अंतर महाविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल लिया गया। राउंड रॉबिन शतरंज प्रतियोगिता में कुल 14 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि प्रथम चरण की प्रतियोगिता के बाद 8 खिलाड़ियों का चयन द्वितीय चरण के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में वैभव जोशी, मयंक बिष्ट, मोहम्मद अमन, मनोज, विहान अधिकारी, कुशाग्र वर्मा, हर्षित बिष्ट और चंदन लटवाल शामिल हैं। चयनित खिलाड़ी अब प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में प्रतिभाग करेंगे, जिसके बाद अंतिम टीम का चयन कर अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.