नई दिल्ली, अगस्त 17 -- Nag Panchami Wishes 2026: हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है। इस साल नाग पंचमी 17 अगस्त 2026, सोमवार को है। नाग पंचमी के दिन नाग देवता और भगवान शिव की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस दिन नाग देवता को पूजन करने से काल सर्प दोष और भय से मुक्ति मिलती है। इस साल नाग पंचमी पर शिव और साध्य योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। मान्यता है कि इस योग में किए गए कार्यों का शुभ फल प्राप्त होता है। शिव भक्त नाग पंचमी के दिन को खास बनाने के लिए पूजा-अर्चना करने के साथ ही अपनों को चुनिंदा मैसेज भेजकर बधाई भी देते हैं। आप भी इन बेस्ट मैसेज से भेज सकते हैं नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान शिव हैं हमारा सहारा नाग देवता हैं रक्षक आपके जीवन में नहीं आए कोई संकट खुशियों से भर जाए आपका जीवन हैप्पी ना...