नई दिल्ली, अगस्त 17 -- Nag panchami Upay 2026 Zodiac Wise: सावन महीने के शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है। इस साल यह तिथि 17 अगस्त, सोमवार को है। इस दिन भगवान शिव और नाग देवता की असीम कृपा पाने के लिए खास माना जाता है। नाग पंचमी पर भगवान शंकर और नाग देवता की पूजा की जाती है। इसके अलावा इस दिन शनि, राहु-केतु से जुड़े उपाय भी किए जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नाग पंचमी पर राशि अनुसार कुछ उपायों को करने से जीवन में सुख-शांति और खुशहाली आती है। भगवान शिव की कृपा से धन-धान्य में वृद्धि होती है और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस बार नाग पंचमी पर सावन सोमवार होने से दिन का महत्व बढ़ रहा है। आइए जानते हैं कि नाग पंचमी पर मेष से लेकर मीन राशि वालों को क्या उपाय करना चाहिए। यह भी पढ़ें- नाग पंचमी आज: शिवलिंग पर गुड़ मिला ज...