नई दिल्ली, अगस्त 15 -- Nag Panchami 2026: नाग पंचमी को लेकर इस बार तारीख को लेकर लोगों में काफी असमंजस है। कहीं 16 अगस्त की तारीख बताई जा रही है तो कहीं 17 अगस्त को नाग पंचमी मनाने की बात कही जा रही है। इसकी वजह यह है कि नाग पंचमी की पंचमी तिथि 16 अगस्त से ही शुरू हो रही है, लेकिन यह अगले दिन यानी 17 अगस्त तक रहेगी। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर नाग पंचमी का व्रत और पूजन किस दिन किया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 16 अगस्त 2026 की शाम 4 बजकर 52 मिनट से शुरू होगी और 17 अगस्त की शाम 5 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के नियम के अनुसार इस बार नाग पंचमी का पर्व 17 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा। यानी नाग पंचमी 16 अगस्त को नहीं, बल्कि 17 अगस्त को होगी। इस बार नाग पंचमी का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि यह सावन के तीसरे सोमव...