नई दिल्ली, अगस्त 6 -- Nag Panchami 2026: सावन में आने वाली नाग पंचमी का इंतजार शिव भक्तों को रहता है। इस दिन भगवान शिव के साथ नाग देवता की पूजा की जाती है। कई लोग व्रत रखते हैं और मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करते हैं। इस बार नाग पंचमी 17 अगस्त, सोमवार को मनाई जाएगी। वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 16 अगस्त को शाम 4 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगी। तिथि का समापन 17 अगस्त को शाम 5 बजे होगा। उदया तिथि मिलने की वजह से नाग पंचमी का पर्व 17 अगस्त को मनाया जाएगा।पूजा का समय 17 अगस्त की सुबह पूजा करना शुभ रहेगा। सुबह स्नान करने के बाद भगवान शिव और नाग देवता की पूजा की जा सकती है। अलग-अलग शहरों में सूर्योदय के समय के कारण पूजा के समय में थोड़ा बदलाव हो सकता है।क्यों मनाई जाती है नाग पंचमी? धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव के...