औरंगाबाद, नवम्बर 14 -- बिहार विधानसभा चुनाव में औरंगाबाद जिले की नबीनगर सीट पर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। आरजेडी के अमोद कुमार सिंह और जेडीयू के चेतन आनंद के बीच कांटे की टक्कर जारी है। दोनों उम्मीदवारों के बीच में महज 605 वोटों का अंतर बना हुआ है। इस चुनाव में दोनों दलों ने अपने उम्मीदवारों को बदल दिया है। साल 2020 के चुनाव में आरजेडी के विजय कुमार सिंह ने जेडीयू के वीरेंद्र कुमार को हराया था। क्या इस चुनाव में आरजेडी अपनी जीत को बरकरार रखते हुए जीत दर्ज कर पाती है या जेडीयू उसे हरा देती है। 12.06 बजे- नबीनगर विधानसभा में आरजेडी और जेडीयू में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों उम्मीदवारों के बीच में 605 वोटों का अंतर बना हुआ है। ऐसे में राजद के अमोद कुमार सिंह को अब तक कुल 11773 वोट मिले हैं। सुबह 10.36 बजे- नबीनगर विधानसभा सीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.