मुंबई, जुलाई 11 -- महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष पर करारा हमला किया। विधानसभा के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन विधान परिषद में शिंदे ने अतीत में मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के दान पात्र को लूटे जाने का आरोप लगाया। साथ ही जानना चाहा कि उस समय की सरकार ने इसकी जांच का आदेश क्यों नहीं दिया। शिंदे का यह इशारा तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले प्रशासन की ओर था। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे में कथित चोरी से श्रद्धालुओं को दुख पहुंचा है। शिंदे ने जोर देकर कहा कि इस मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तब जांच के लिए आदेश क्यों नहींशिंदे ने शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे का नाम लिए बगैर आरो...