मुजफ्फरपुर, जून 28 -- Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाबा गरीबनाथ धाम कांवरिया सेवा शिविर संघ के तत्वावधान में रविवार को एक संयुक्त बैठक शेखर सिनेमा हॉल के प्रांगण में हुई। अध्यक्षता अमरेंद्र कुमार अमर ने की।बैठक में त्रिदेव बोल बम सेवा समिति, बालाजी परिवार, ओम सेवा दल, मां बगलामुखी सेवा समिति, हरिसभा चौक कांवरिया सेवा समिति, मां गंगा सेवा दल, मां गायत्री सेवा दल, अनमोल सेवा संघ, सीताराम सेवा समिति, युवा बोल बम सेवा समिति, साहू रोड कांवरिया सेवा संघ, शिव पार्वती सेवा मंच, भारतीय सेवा दल, हिंदुस्तान सेवा मंच व कल्पना महावीर मंदिर बोलबम पूजा समिति आदि के सदस्य शामिल हुए। सदस्यों ने सर्वप्रथम कार्यकारिणी का गठन किया, जिसमें सर्वसम्मति से विकास कुमार गुप्ता आदित्य को संयोजक, सज्जन कुमार अग्रवाल, अमरेंद्र कुमार अमर, पवन कु...