Muzaffarpur News साहेबगंज : फाइनेंसकर्मी का संदिग्ध स्थिति में शव मिला
मुजफ्फरपुर, जून 27 -- Muzaffarpur News साहेबगंज, हिसं। नगर परिषद के अशोक चौक के समीप एक मकान में शनिवार को संदिग्ध स्थिति में फाइनेंसकर्मी का शव मिला। फाइनेंसकर्मी के गर्दन में फंदा लगा था। वह खिड़की की ग्रिल से लटक रहा था। दोनों पैर जमीन में सटा हुआ था। मृतक पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाने के पश्चिमी सौंदारापुर निवासी किशोरी सिंह का 22 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार सिंह था। वह किराए के कमरे में रहता था। सूचना पर दारोगा कुणाल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। एफएसएल ने घटनास्थल से नमूने लिए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रकाश कुमार सिंह तीन साल से साहेबगंज में किराए के मकान में रह रहा था। साहेबगंज मिडिल स्कूल के सामने स्थित एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे। उसकी शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी। वह दो भाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.