मुजफ्फरपुर, जून 27 -- Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम की जलापूर्ति व्यवस्था इन दिनों बेपटरी हो गई है। आए दिन किसी ना किसी इलाके में तकनीकी तो कभी किसी और कारण से जलापूर्ति बाधित रहती है। इस कारण लोगों को भीषण उमस और गर्मी के बीच पानी के लिए भटकना पड़ता है। पिछले तीन हफ्ते में शहर में कई जगह पानी के लिए लोग सड़क पर उतर चुके हैं, फिर भी नगर निगम की उदासीनता खत्म नहीं हो रही है।

जलापूर्ति सुधार योजनाएं वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने कुल 48 योजनाओं की निविदा निकाली थी। करीब 40 करोड़ की लागत से इन योजनाओं को पूरा करना था। इसमें पांच एचपी से 50 एचपी क्षमता के मोटर पंप लगाने की योजना भी थी। तीन महीने में काम पूरा करना था, मगर 70 फीसदी योजनाओं के अभी शुरू होने का इंतजार है। ...