मुजफ्फरपुर, जून 27 -- Muzaffarpur News गायघाट। बाघाखाल पंचायत के पूर्व सरपंच सह सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष दहिला निवासी अशोक कुमार सिंह का शनिवार को निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे। परिजनों ने बताया कि वे शहर स्थित आवास पर थे, तभी अचानक तबीयत खराब हुई। अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। निधन पर जनसुराज नेता अशोक कुमार सिंह, प्रमुख श्रवण कुमार सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष विजय सिंह, भिखारी सिंह, भाजपा नेता राघवेंद्र सिंह, सरपंच दुनीलाल राय, लालू मिश्रा ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...