मुजफ्फरपुर, जून 29 -- Muzaffarpur News सरैया। जैतपुर थाना क्षेत्र की अमैठा पंचायत के मनगोसार निवासी हरकेश कुमार महतो का सोमवार को शव पहुंचते ही परिजन आक्रोशित हो गए। शव को गांव के ही नरेश महतो के दरवाजे पर रखकर दफनाने पर अड़ गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि नरेश महतो ने साजिश के तहत हरकेश की हत्या कराई है। स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण देर शाम तक मामले को शांत कराने और समझौते के प्रयास में जुटे रहे। जैतपुर थानेदार रजनीकांत पटेल ने बताया कि वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई थी। युवक पट्टीदार के साथ ऑटो से किसी रिश्तेदार के घर जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...