Muzaffarpur News शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से तीन घायल
मुजफ्फरपुर, जून 30 -- Muzaffarpur News साहेबगंज, हिसं। नगर परिषद के परसौनी जहांगीर वार्ड -21 में सोमवार की रात बारात के दरवाजा लगने के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए। इस दौरान अफरातफरी मच गई। घायल परसौनी जहांगीर निवासी टेंट संचालक 35 वर्षीय अनिल पासवान को सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। उसके बाएं घुटने में गोली लगी है। वहीं, दो अन्य लोगों को भी गोली लगी है। एक घायल को मोतिहारी की ओर इलाज के लिए ले जाने की बात बताई जा रही है, जबकि दूसरे को मुजफ्फरपुर शहर स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया है। बताया जाता है कि केसरिया थाने के जगीराहां गांव से परसौनी जहांगीर गांव में मुकेश पाठक के यहां बारात आई थी। दरवाजा लगने के दौरान हर्ष फायरिंग की गई। अवैध हथियार से भोजपुरी गाने पर फायरिंग क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.