Muzaffarpur News शादी समारोह में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, जून 28 -- Muzaffarpur News बंदरा। बंगाही से पीयर पुलिस ने शनिवार को हथियार व कारतूस के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। थानेदार कुंदन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक शादी समारोह में हथियार के साथ तीन युवक पहुंचे हैं। पुलिस के पहुंचते ही दो युवक भाग गए, जबकि सिमरा निवासी मो. असगर के पुत्र मो. मुमताज को पकड़ लिया गया। युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। रविवार को केस के आईओ आश्विनी कुमार ने युवक को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News शादी समारोह में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.