मुजफ्फरपुर, जून 28 -- Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। हाल में हुई घटनाओं में गिरफ्तार शातिरों के कबूलनामे में आए उनके साथियों के नाम का सत्यापन कर गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलेगा। समीक्षा बैठक में एसएसपी ने सत्यापन और गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

गोविंद हत्याकांड की जानकारी गोविंद हत्याकांड में गिरफ्तार सौरभ व बाबुल सिंह के कबूलनामे में राजा सिंह, मनीष कुमार, अमित त्रिपाठी और संचित शाही के नाम सामने आए। पुलिस अब तक मामले में अमित त्रिपाठी, संचित शाही, वैभव आदि का सत्यापन कर कार्रवाई नहीं कर पाई। गोविंद में मारने में शामिल राजा सिंह का भी पुलिस सुराग नहीं ढूंढ पाई है।

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मामला मुशहरी में प्रॉपर्टी डीलर अंकित की हत्या में गिरफ्तार वैशाली के शूटर अमित सिंह मुठभेड़ के बाद...