Muzaffarpur News शहर से गांव तक घंटों रहा ब्लैकआउट
मुजफ्फरपुर, जून 27 -- Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर, वसं। शहर से गांव तक शनिवार को आंधी-पानी के बाद बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। सुबह करीब 10 बजे से शुरू हुई समस्या का असर शाम तक बना रहा। शहर के एमआईटी, बैरिया, लक्ष्मी चौक, ब्रह्मपुरा, पुलिस लाइन, सिकंदरपुर, अखाड़ाघाट, बालूघाट समेत कई इलाकों में करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
बिजली आपूर्ति में अवरोध एमआईटी पावर सब स्टेशन के कर्मियों ने बताया कि शाम करीब 7:15 बजे 33 केवी मेनलाइन में जंफर कटने से ब्रेकडाउन हो गया। करीब पौने दो घंटे की मशक्कत के बाद रात 9 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। उधर, चंदवारा पावर सब स्टेशन क्षेत्र में भी आंधी-पानी के दौरान बिजली बाधित रही।
तारों पर गिरने वाले पेड़ आंधी के कारण कई जगह पेड़ों की डालियां बिजली तारों पर गिर गईं, जबकि कई स्थानों पर इंसुलेटर पंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.