Muzaffarpur News विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, शव गायब
मुजफ्फरपुर, जून 26 -- Muzaffarpur News बंदरा, एक संवाददाता। पीयर थाना क्षेत्र के नूनफारा में विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। ससुराल वालों ने शव को गायब कर दिया। मृतका खुशबू कुमारी के पिता पिरापुर पंचायत के रत्नमनिया निवासी विनोद राम ने पीयर थाना में आवेदन दिया है। बताया कि 26 फरवरी 2025 को नूनफारा निवासी रामू राम के पुत्र बिट्टू राम के साथ शरफुद्दीनपुर स्थित राधा कृष्ण ठाकुर मंदिर में पुत्री की शादी कराई थी। शादी के कुछ समय बाद पुत्री को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। 24 जून 2026 को सूचना मिली कि पुत्री के साथ ससुराल वालों ने मारपीट की है। वहां पहुंचा तो देखा कि ससुराल वाले घर छोड़कर फरार थे। उन्होंने बिट्टू कुमार, रामू राम, रीना देवी, मंजीत कुमार, छोटू कुमार, रूबी कुमारी, शारदा कुमारी पर पुत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.