Muzaffarpur News विधायक ने सड़क निर्माण का किया शिलान्यास
मुजफ्फरपुर, जून 30 -- Muzaffarpur News मुरौल, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के जहांगीरपुर (लौतन) गांव से ईटहा बाजार तक ग्रामीण सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास मंगलवार को विधायक आदित्य कुमार ने किया। इसका निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से कराया जा रहा है। सड़क काफी जर्जर हो चुका थी। इस दौरान विधायक ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर ग्रामीण कार्य विभाग के एसडीओ के सहयोग से जर्जर सडकों का चयन कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मौके पर पूर्व प्रमुख मनोज कुमार राय, मुखिया देव कुमार महतो, सुरेश भगत, राजीव ठाकुर, कुणाल कुमार, प्रो. राजेश ठाकुर, विनोद रजक, दीपक कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.