Muzaffarpur News विधायक ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण
मुजफ्फरपुर, जून 29 -- Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर प्रमुख संवाददाता बोचहां विधायक बेबी कुमारी ने सोमवार को एसकेएमसीएच का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपातकालीन वार्ड, विभिन्न उपचार वार्डों, दवा वितरण केंद्र, जांच केंद्र, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा चिकित्सकीय सेवाओं का निरीक्षण किया।विधायक ने मरीजों व परिजनों से उनकी समस्याएं सुनी। कई ने इलाज, दवा उपलब्धता, साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित अपनी परेशानियों से अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन से चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, दवा की उपलब्धता, चिकित्सा उपकरणों की कार्यशीलता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली गई। जहां भी कमियां नजर आईं उसे अविलंब दूर करने का निर्देश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.