Muzaffarpur News वाहन की ठोकर से आइसक्रीम विक्रेता की मौत
मुजफ्फरपुर, जून 28 -- Muzaffarpur News पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। गोपालपुर गांव के समीप एसएच 74 पर शनिवार की रात वाहन की ठोकर से आइसक्रीम विक्रेता की मौत हो गई। मृतक रामपुरकेशो मलाही पंचायत का बसंतपुर निवासी जयनारायण साह (50) था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। बताया जाता है कि जयनारायण साह मलंगचौक के पास से आइसक्रीम लेकर कोइरिया गांव स्थित मेले में बेचने जा रहा था। गोपालपुर गांव के पास वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी। ठेला सहित जयनारायण साह हाईवे से चार फीट दूर नीचे झाड़ी में गिर गया। ग्रामीण मुकेश कुमार साह ने बताया कि जयनारायण साह चार भाइयों में छोटा था। उसे एक पुत्री है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.