Muzaffarpur News लौकी का पौधा उखाड़ने के विरोध पर महिला को पीटा
मुजफ्फरपुर, जून 26 -- Muzaffarpur News साहेबगंज। थाना क्षेत्र के रामपुर असली गांव में शुक्रवार को लौकी का पौधा उखाड़ने के विरोध पर 25 वर्षीया पिंकी देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। मामले को लेकर शिवजी महतो की पत्नी पिंकी देवी ने महिला थाना में आवेदन दिया है। इसमें संजय महतो समेत तीन लोगों को आरोपित किया है। पिंकी देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति परदेश में रहते हैं और वह घर पर अपनी तीन बेटियों के साथ रहती हैं। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News लौकी का पौधा उखाड़ने के विरोध पर महिला को पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.