मुजफ्फरपुर, जून 27 -- Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पानापुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एसटीएफ की विशेष टीम ने लूट की साजिश रचते तीन शातिरों को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपित मोतीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनके पास से एक देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस, चार मोबाइल और एक बाइक बरामद हुई है। पूछताछ के बाद एसटीएफ ने गिरफ्तार सेंदुआरी निवासी महेश कुमार राय, मुकेश राम व दीपक कुमार को पानापुर थाने की पुलिस को सौंप दिया। शुक्रवार को सूचना मिली थी कि पानापुर थाना क्षेत्र में कुछ लोग अवैध हथियार के साथ घूम रहे हैं। सूचना पर विशेष टीम ने इलाके में छापेमारी की। यह भी पढ़ें- कार से घेरकर लूटने वाले गैंग का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार घेराबंदी कर तीनों को हथियार समेत धर दबोचा गया। इस संबंध में पानापुर थाना में कांड ...