मुजफ्फरपुर, जून 26 -- Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर की घनी आबादी वाले रिहायशी इलाकों में प्लास्टिक, कपड़ा, पटाखा और मोबिल जैसे ज्वलनशील सामान के बड़े-बड़े गोदाम हैं। अगर आग लग जाए तो भारी तबाही तय है। चांदनी चौक पर बुधवार की रात कबाड़ के प्लास्टिक गोदाम में लगी आग ने इस गंभीर स्थिति को उजागर कर दिया है। अग्निशामक विभाग हर तरह की आग पर काबू पाने तो करता है, लेकिन अगलगी वाले मौके पर सिर्फ पानी के कैनन ही इस्तेमाल होता दिखता है। रिहायशी इलाकों में बने ये गोदाम किसी बड़ी त्रासदी को बुलावा दे रहे हैं.

पटाखा की दुकानें और गोदाम शहर के अतिव्यस्त व बाबा गरीबनाथ मंदिर के आसपास छाता बाजार में एक दर्जन से अधिक पटाखा की दुकानें और गोदाम हैं। यहां आग लगी तो स्थिति संभालना मुश्किल होगा। कृष्णा टॉकिज के पास पेट्रोल पंप के पीछे रुई ...