Muzaffarpur News मीनापुर में भू-विवाद में मारपीट, जख्मी
मुजफ्फरपुर, जून 30 -- Muzaffarpur News मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के हथियावर गांव में भू-विवाद के दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इसमें गांव निवासी हरिश्चन्द्र राय जख्मी हो गए। मीनापुर में प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। घटना सोमवार देर शाम की है। हरिचंद्र तुर्की बाजार से घर लौट रहे थे। रास्ते में घात लगाकर बैठे गांव के ही दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंटे से हमला करके उनको जख्मी कर दिया। थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि आवेदन मिलने पर कारवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News मीनापुर में भू-विवाद में मारपीट, जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.