मुजफ्फरपुर, जून 27 -- Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर, वसं। जनसुराज पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष राहुल राज के नेतृत्व में शनिवार को भोजपुर के भरत भूषण तिवारी को न्याय देने की मांग को लेकर श्रद्धांजलि सभा व कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत कलेक्ट्रेट से हुई। पार्टी के वेद प्रकाश ने भरत को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में भरत को न्याय दिलाने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। मौके पर जिलाध्यक्ष मो. लाल बाबू, तिरहुत युवा प्रकोष्ठ प्रभारी वेद प्रकाश, जिला महिला अध्यक्ष रंजना कुमारी, जिला महिला मुख्य प्रवक्ता वंदना प्रीतम, नगर अध्यक्ष प्रितेश प्रताप, युवा जिलाध्यक्ष राहुल राज, युवा जिलासचिव राजीव कुमार, नीतीश मिश्रा, मनीष बाबा, प्रियम, इम्तियाज वारसी, वरिष्ठ जन सुराजी शज्जाद, प्रतीक भानु आदि थे। यह भी पढ़ें- भ...