मुजफ्फरपुर, जून 30 -- Muzaffarpur News मुरौल, एक संवाददाता। मुरौल ओपी क्षेत्र के दरधा गांधी चौक के निकट बूढ़ी गंडक नदी में मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव उपताला मिला। इसकी सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। शरीर पर ब्लू रंग का जींस पैंट है। ग्रामीणों ने युवक की हत्या के बाद शरीर पर तेजाब डालने की आशंका जताई है। मुरौल ओपी प्रभारी लखेंद्र कुमार महतो ने बताया कि नदी में युवक के शव मिला है। उसे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। उसके पहचान की कशिश की जा रही है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News बूढ़ी गंडक में मिला युवक का शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...