Muzaffarpur News बागमती नदी के जलस्तर में तीन फीट की बढ़ोतरी
मुजफ्फरपुर, जून 29 -- Muzaffarpur News औराई, एसं। प्रखंड से गुजरने वाली बागमती नदी के जलस्तर में एक बार फिर तीन फीट की वृद्धि हुई है। जलस्तर बढ़ने से लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। बागमती के मधुबन प्रताप घाट पर 2000 की आबादी नाव से आवागमन कर रही है। अभी सरकारी नाव की व्यवस्था नहीं की गई है। छोटी नाव के सहारे लोग नदी पार कर रहे हैं। छोटी नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार हो जा रहे हैं। इधर, कोकिलवारा गांव स्थित टोला में करीब डेढ़ सौ फीट का चचरी पुल बनाकर लोग आवागमन कर रहे हैं। रामजी गुप्ता, मो. अंजार, अरुण सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कई बार मुखिया, विधायक, मंत्री से पुल निर्माण की मांग कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- Sasaram News दो वर्ष बाद भी नहीं बना पहुंच पथ, पुल रहने के बावजूद आवागमन बाधित बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.