मुजफ्फरपुर, जून 29 -- Muzaffarpur News मुशहरी (मुजफ्फरपुर), हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के नवादा चौक के समीप रविवार सुबह भाई को सिर पर जांता से वार कर मार डाला। शनिवार रात प्रेम संबंध के विरोध पर दोनों भाइयों में मारपीट हुई थी। मृतक नवादा निवासी शत्रुघ्न महतो का पुत्र संतोष महतो (40) था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संतोष के छोटे भाई आरोपित अशोक महतो और उसके एक भाई की पत्नी बिंदु देवी को हिरासत में लिया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News बड़े भाई को सिर पर जांता से वार कर मार डालाघटना का विवरण ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात दोनों भाई में मारपीट हुई थी। इसके बाद रविवार सुबह फिर दोनों भाइयों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान अशोक महतो ने जांता उठाकर बड़े भाई के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही संतोष की म...