Muzaffarpur News फल खरीद कर लौट रही महिला की चेन छीनी
मुजफ्फरपुर, जून 27 -- Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर, हिप्र। फल खरीद कर घर लौट रही मिठनपुरा थाना के कृष्णापुरी कन्हौली मोहल्ला की प्रभा देवी के गले से बाइक सवार बदमाशों चेन झपट ली। इस संबंध में उसने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि वह मूलरूप से पटना की न्यू एतवारपुर की रहने वाली है। फिलहाल, वह अपने पुत्र के साथ मिठनपुरा थाना के कृष्णापुरी कन्हौली में रहती है। 25 जून की सुबह लगभग आठ बजे वह फल खरीद कर ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। मोहल्ला के मोड़ पर वह जैसे ही उतरी वैसे ही बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और उसके गले से सोने की चेन झपट ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.