Muzaffarpur News प्राथमिकता से हो छात्रों की समस्याओं का समाधान : कृपाशंकर
मुजफ्फरपुर, जून 29 -- Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कांग्रेस जिलाध्यक्ष (पश्चिमी) कृपाशंकर शाही ने प्राथमिकता के आधार पर छात्रों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। सोमवार को भगवानपुर में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं तक पारदर्शिता का अभाव है। आजादी के बाद सबसे अधिक बेरोजगारी की दर है। इसका निदान किए बगैर देश का समुचित विकास संभव नहीं है। मौके पर प्रोजेक्टर के जरिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा छात्रों से जुड़े मुद्दों पर दिए गए वक्तव्यों को सुनाया गया। कार्यक्रम में प्रियांशु, अनुराग, सन्नी, कुणाल व अन्य छात्रों ने शिक्षा की खराब गुणवत्ता, बढ़ती फीस, रोजगार के अवसरों की कमी और प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही अनियमित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.