मुजफ्फरपुर, जून 28 -- Muzaffarpur News सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। महमदपुर चकिया-बिसरपट्टी चौर स्थित पोखर से रविवार शाम पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की है। बताया जाता है कि सरैया-मोतीपुर मुख्य मार्ग किनारे स्थित पोखर में शराब छुपाकर रखी गई थी। तस्करों द्वारा ट्रक से शराब की खेप मंगाई गई थी, जिसे पिकअप पर अनलोड किया जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शराब बरामद की। सरैया थानेदार देवेंद्र कुमार ने बताया कि करीब दो पिकअप विदेशी शराब बरामद हुई है। तस्करों को चिह्नित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News पोखर में छुपाकर रखी भारी मात्रा में शराब बरामद यह भी पढ़ें- Begusarai News शराब के धंधे में संलिप्त दो आरोपित गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...