मुजफ्फरपुर, जून 30 -- Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजीमोहम्मदपुर थाना की पुलिस ने नयाटोला गैस गोदाम वाली गली में छापेमारी कर शराब के नशे में हंगामा कर रहे पांच पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में गुर्जन कुमार उर्फ छोटू, मुकेश राम, प्रमोद कुमार, मो. एकबाल व सोनू कुमार शामिल हैं। ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई गई, जिसमें सभी में शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद काजीमोहम्मदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। थानेदार चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...